23 March 2026

आवश्यक रखरखाव के चलते केकड़ी शहर के कई इलाकों सहित गांवों मे होगी साढ़े चार घंटे की बिजली कटौती।

0
IMG_20241019_192115

केकड़ी 19 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) 33 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन एंव लाइन का आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा, सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि यह कार्य 20 अक्टूबर रविवार को सुबह 7:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक चलेगा, जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्रों में 33/11 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन भट्टा केकड़ी, एकलसिंहा, जुनिया, बघेरा, कालेडा कृष्ण गोपाल और पारा से जुड़े हुए सभी गांवो की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, वही शहरी क्षेत्र के पुरानी केकड़ी, देवगांव गेट, बघेरा रोड़, सूरजपोल गेट, पुराना कोटा रोड़, सब्जी मण्डी, घंटाघर सहित ग्रामीण क्षेत्र जिसमे धुन्धरी, बोगला, सलारी, देवगांव, नायकी, कणोज आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page