केकड़ी 17 अक्टूबर ,(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) पारीक समाज विकास समिति, केकड़ी द्वारा महर्षि पाराशर जयंती का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष महेंद्र पारीक ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात को विजय पारीक, सुधीर पारीक और उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद 17 अक्टूबर 2024 को प्रातः सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सम्मान समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, और पारीक समाज के पूर्व अध्यक्ष गोपाल पारीक और रमेश चंद्र पारीक को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् रमेश चंद्र पारीक और महावीर पारीक ने संयुक्त रूप से किया।

इसके बाद पारीक संस्था भवन, राजपुर रोड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 11 घोड़ों पर सवार समाज के युवाओं और बग्घी में महर्षि पाराशर की झांकी ने भाग लिया। यह शोभायात्रा जूनिया गेट, सदर बाजार, खिड़की गेट, जयपुर रोड होते हुए पारीक संस्था पहुंची, जहां पंडित रामचरण शास्त्री के निर्देशन में महाआरती का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में समाज के युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा केकड़ी जिला अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, अशोक डूंगरिया, अविनाश दुबे, चंद्रप्रकाश दुबे, अशोक पारीक, प्रमोद पारीक, सोनू पारीक, जगदीश पारीक, ज्ञानेश्वर व्यास, रूपेंद्र पारीक, चंद्रप्रकाश पारीक, और प्रफुल्ल पारीक सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page