27 June 2025

सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न

0
IMG-20241006-WA0005

केकड़ी:6 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक केकड़ी शहर मंडल प्रभारी जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की टीम में गति को लेकर जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर ने कहा कि केकड़ी मंडल हमेशा संगठनात्मक दृष्टि से हर कार्य में उच्च स्थान पर रहता आया है लेकिन इस बार सदस्यता अभियान में मंडल की गति धीमी होना चिंता जनक है।

कार्यक्रताओ को दिया टारगेट: हमारे जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सभी से निवेदन किया की अब मात्र 10 दिन का समय बचा हुआ है इसमें हम सभी को प्रत्येक पार्षद को 100 सदस्य, सभी बूथ अध्यक्षों को 100 सदस्य, मंडल पदाधिकारी को भी कम से कम 100 सदस्य बनाकर इस प्रथम चरण के कार्य को पूर्ण करना है इसके बाद द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता का कार्य प्रारंभ होगा।

सक्रिय सदस्य के लिए 50 सदस्य बनाना अनिवार्य : सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने रेफरल कोड से 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है वही व्यक्ति आगे जाकर संगठनात्मक पदों व आगामी निकाय चुनाव व पार्टी द्वारा दिये जाने वाले अन्य दायित्व के लिए योग्य होगा अतः आप सभी पूर्ण मनोयोग से जुट कर इस कार्य को 15 अक्टूबर तक संपन्न कराये।

मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि केकड़ी शहर मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष सभी मंडल पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पार्टी द्वारा नियत समय 15 अक्टूबर तक प्रदेश द्वारा निर्धारित के गए लक्ष्य के अनुरूप 100 सदस्य बनाए तो केकड़ी शहर मंडल के लिए यह कार्य मुश्किल नहीं है और आगे सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए रेफरल कोड से कम से कम 50 सदस्य बना हुआ व्यक्ति ही पार्टी ने सक्रिय सदस्य बनने के निर्देश जारी किए हैं अतः मैं सभी से अनुमान करूंगा कि बचे हुए समय में अपना निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर पार्टी का जो महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान का कार्य है इससे संपन्न कराये।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी पार्षद गण 10 दिन में एक-एक घंटा पार्टी के लिए सुबह-शाम देवे तो मुश्किल कार्य नहीं होगा अतः सभी पार्षदगण से मैं आह्वान करूंगा कि वह कृपया 10 दिन में सो सो सदस्य बनाकर इस कार्य को पूर्ण करने का कष्ट करे। बैठक मैं केकड़ी शहर सदस्यता अभियान के प्रभारी रामकिशन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, मंडल महामंत्री व सदस्यता अभियान के सह संयोजक अर्जुन सिंह शक्तावत महामंत्री कमल सांखला ,पार्षद के सी चौधरी,मंडल मंत्री सुरेश सेन , पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जैतवाल पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रितेश जैन व सी के बोयत, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय बेनीवाल, शक्ति केंद्र संयोजक ज्ञान प्रकाश राठी बंटी माली, महेंद्र रेगर सहित कई कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page