अध्यापक केवट की सेवानिवृत्ति पर ब्रह्माणी माता विकास समिति ने किया भव्य स्वागत और सत्कार

0

बघेरा 31,अगस्त (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) निकटवर्ती ग्राम हिसामपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक और बघेरा निवासी और ब्रह्माणी माता मंदिर कार्यकारिणी सदस्य परम भक्त श्री बद्री जी केवट शनिवार 31अगस्त को अपने उत्कृष्ट सेवा कल के बाद सेवानिवृत्ति हुए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर में कार्यरत वीरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि बद्री जी केवट का आज राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों द्वारा भी भावभीनी विदाई दी।

ब्रह्मणी माता विकास समिति के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया है इस मौके पर स्कूल परिसर में सेवानिवृति समारोह का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के अध्यापक बद्री जी केवट को स्टाप व ग्रामीणो ने विदाई दी।

समारोह में उनको माल्यार्पण व साफा बंधवाकर कर स्मृति चिन्ह भेट किया,समारोह में अध्यापक का ग्रामीणो ने अध्यापक को विदाई दी।

इसके अतिरिक्त अपने पैतृक गांव पहुचने पर ब्राह्मणी माता विकास समिति के कार्यकारिणी द्वारा ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में भी अध्यक्ष गोविंद सिंह जोधा के नेतृत्व में साफा बंधवाकर, माल्यार्पण कर उनका का भव्य स्वागत किया।

ज्ञात हो की काफी श्री बद्री केवट लंबे समय से ब्राह्मणी माता विकास समिति से जुड़े हुए हैं और तन मन धन से अपने आप को सेवा में समर्पित कर रखा है।

ब्रह्माणी माता विकास समिति के कोषाध्यक्ष जोधराज सिंह भाटी ने बताया कि यह सम्मान है एक समर्पित भक्त की भावना की उसकी मां ब्रह्माणी के प्रति सच्ची सेवा, समर्पण ,आस्था ,कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरी ईमानदारी से की गई सेवा की।

इस मौके पर सेवानिवृत अध्यापक के परिवारजन और ब्रह्मणी माता विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी(राजस्व विभाग) महावीर उपाध्याय बच्छराज शर्मा, वीरेंद्र सिंह नरूका, प्रहलाद गुर्जर,अशोक सिंह राठौड़, ज्योतिराज सिंह भाटी,दीपक चौधरी सहित ब्रह्मणी माता विकास समिति के सदस्य एवं भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page