24 March 2026

गोरधा में स्कूली छात्र छात्राओं ने निकाली तिरगा रैली

0
IMG_20240810_185621

कुशायता, 10 अगस्त (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा शानिवार को शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर में तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।
विशाल तिरंगा रैली की शुरुआत बलाई मोहल्ला,मीणा मोहला,जैन मोहला, वैष्णव मोहल्ला,लोहार मोहला,सैन मोहला,खाती मोहला भील मोहला, राजपूत मोहला होते हूई तिरंगा रैली वापस स्कूल में पहुंची।

इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं और अध्यापकों द्वारा आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की उप प्रधानाचार्य पुष्कर राज,व्याख्याता हंसराज मीणा, सुमित कुमार बलाई,चेतन कुमार रेगर,वरिष्ठ अध्यापक घीसालाल मीणा,योगेश यादव,हजारीलाल मीणा, बजरंग कहार, सीताराम कुमावत, मुकेश जांगिड़,नरेश कुमावत, हेमराज, अंकित कुमार विजयवर्गीय, शारीरिक शिक्षक रवि कुमार कुमावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page