24 March 2026

वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थानजिला स्तरीय कार्यक्रम सापंदा रोड स्थित चारागाह में

0

केकड़ी, 6 अगस्त(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 को जिला स्तरीय कार्यक्रम सापंदा रोड स्थित चारागाह में आयोजित किया जायेगा।

वृक्षारोपण के इस महाअभियान में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर एवं गांव-गांव में वृक्षारोपण के कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम सापंदा रोड स्थित चारागाह में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम, जिला प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव श्रम कारखाना ,बॉयलर एवं ईएसआई विभाग डॉ पृथ्वी, जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान, जिला स्तरीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page