पिपलाज मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एक दिवसीय खरीफ महिला कृषक प्रशिक्षण हुआ आयोजित

0

कुशायता, 013 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत पिपलाज के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शुक्रवार को एकदिवसीय महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस दरमियान कृषि की अच्छी पैदावार के बारे में महिलाओं को कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी इस प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने भाग लिया गया।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत पिपलाज के कृषि पर्यवेक्षक सुशीला देवी कीर ने उपस्थित महिलाओं को बीज उपचार भूमि उपचार जैविक खेती बुवाई से पूर्व संतुलित मात्रा मे उर्वरक प्रयोग करने की सलाह दी ।
साथ ही प्रमाणित बीज मूंग एम एच.421 एम एच 1142 सिक्का ज्वार सी एस वी 15,17,23,41,27, बाजरा ,तिल,उडद, मूग आदि की उन्नत किस्म की जानकारी दी सभी महिलाओ को निराई आवश्यक रुप सेकरने की सलाह दी ताकि जिसमें खेतो मे खरपतवार की समस्या नही रहे।

मूंग का उडद की फसल मे खरपतवार नियंत्रण हेतु थापर 1 लीटर500 लीटर पानी को मिलकर सप्रे करने की सलाह दी कीट नेस्को हेतु जेविक विधि से कीटनाशक बनाने की विधि की विस्तार से जानकारी दी।ग्राम पंचायत गोरधा के कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने बताया कि विभागीय योजना की जानकारी देते हुए फार्म पॉन्ड पाइपलाइन फवारा फडयंत्र कृषि कुषि तारबंदी पोध संरक्षण एंव अनुदान की विस्तार से जानकारी दी।
पिपलाज कृषि पर्यवेक्षक सुशीला देवी कीर ने उपस्थित महिलाओं को वृक्षारोपण के बारे में बताया एवं छायादार एवं फलदार पौधे लगाने की जानकारी दी पर्यावरण सुधार हेतु एवं प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं को अर्जित ज्ञान के आधार पर तीन महिलाओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय महिला को कृषको को प्रश्नन उत्तर के आधार पर चयन कर पुरस्कार वितरण गया है जिसमे प्रथम स्थान मोनिका देवी गुजर निवासी पिपलाज, द्वितीय स्थान पर शाणी देवी कीर,निवासी पिपलाज, तीसरा स्थान पर शीला देवी दरोगा निवासी पिपलाज रही है।टोना देवी गुजर,राजी देवी कुमावत,काली देवी दरोगा बदाम देवी कीर,भुरी देवी दरोगा,लाड देवी तैली,रामकन्या देवी खाती, गोरी देवी कुमावत,गुलाब देवी कुमावत, मनभर देवी कुमावत ,लादी देवी दरोगा,मोनिका गुजर आदि महिला मोजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page