24 March 2026

हेमपुरी में हैण्डम्प को ठीक करने से ग्राम वासियों को मिली राहत

0
IMG-20240611-WA0009

कुशायता 11 जून (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के हेमपुरी गांव मे पांच दिन खराब पड़े हैण्डपम्प के कारण ग्रामावासियो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सावर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता लोकेश कुमार शर्मा के निर्देश पर राजावत कंस्ट्रक्शन ठेकेदार गणेश कुमार द्वारा मंगलवार शाम को ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के हेमपुरी में पहुंचकर हैण्डपम्प को ठीक किया।

हैण्डपम्प ठीक होने से ग्रामीणो पानी पीने से राहत मिली है । ग्रामीणो को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। महावीर मीणा हेमपुरी,हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार ,वार्ड पंच सुरेश कुमार मेघवंशी, सरपंच पपीता देवी मीणा, सरपंच पति सोहनलाल मीणा ,वार्ड पंच संजू देवी सेन रमेश सेन लक्ष्मण मीणा आदि मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page