28 June 2025

भाजपा शहर मण्डल सरवाड़ द्वारा आमजन को पिलाया शरबत

0
IMG-20240528-WA0071

सरवाड 29 मई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/पंकज बाफना) शहर में पड़ रही आग उगलती भीषण गर्मी से बचाव के लिए मंगलवार को शहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक के नेतृत्व में आमजन, राहगीर एवम बस यात्रियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ठंडा शरबत पिलाया गया।

इस सन्दर्भ में मण्डल महामन्त्री कुशल किशोर सोनी से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवम जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नोतपा की भीषण गर्मी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन, राहगीर, व्यापारियों, रोड़वेज में यात्रा करने वाले यात्रियों, महिला पुरुष व बच्चों को ठंडा मिल्कशेक का शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली,मण्डल महामन्त्री कुशल किशोर सोनी, उपाध्यक्ष कैलाश घारू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया, पार्षद गणेश माली, बंटी टाक, नंदकिशोर रेगर, नासिर मंसूरी, अरविंद तापड़िया, सज्जन सिंह राठौड़, सुखलाल प्रजापत, रंगलाल माली सहित पार्टी के नेतागण एवम कार्यकतागन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page