22 March 2026

ग्रामीणों का सामाजिक सरोकार,पशु पक्षियों के लिए एक कॉल पर होगी पानी की व्यवस्था

0
Screenshot_2024-05-26-16-08-32-59_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

सावर 26 मई केकड़ी (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल/कार्तिक शर्मा) जेठ की गर्मी तपन और नो तपा में जहा हर कोई त्रस्त है वही जीव जंतु, पशु पक्षी भी परेशान है। इसे देखते हुए निकटवर्ती ग्राम पंचायत घटियाली के ग्रामीणों ने मिलकर सामाजिक सरोकार के कार्य का बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों द्वारा पेड़ो पर पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करके छोटा लेकिन सार्थक कदम उठाने का प्रयास किया।

इस भीषण गर्मी में जानवरों व पक्षियों को शीतल जल मिल सके,इसी दिशा में प्रयास के लिए सभी ने अपने गांव के किसी भी खेली, प्याऊ या जीवो के जलाशय को निशुल्क भरने का निर्णय लिया है ।

ग्रामीणों ने आह्वान किया है कि आस पास कोई भी पीने के पानी की व्यवस्था करनी हो,पशुओं के पानी पीने की खेली खाली हो तो मुरलीधर जी शर्मा को 9829616542 इन नंबर पर सूचना देवे। हम सब जहां भी मटकी या कोई पात्र खाली दिखे उसे भरने का प्रयास करेंगे तो पशु पक्षियों की काफी मदद हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page