27 June 2025

ब्रह्माणी माता विकास समिति बघेरा की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन,गोविंद सिंह जोधा बने अध्यक्ष

0
1000053537

बघेरा 02 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) कस्बे में स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर में मंगलवार साय: ब्रह्माणी माता विकास समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई।

मंदिर परिसर में भंवर सिंह राठौड की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिए गए । इस मौके पर वर्ष 2024-2025 के लिए कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।

कार्यकारिणी के पदाधिकारी – ब्रह्माणी माता विकास समिति की इस बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया…… सर्वप्रथम कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए श्री गोविंद सिंह जोधा का नाम प्रस्तावित किया जिसमें सभी लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित किया गया।

1.अध्यक्ष : श्री गोविंद सिंह जोधा,
2.उपाध्यक्ष:
श्री सुभाष जोशी,श्री मुकेश नामा, कोषाध्यक्ष: श्री जोध राज सिंह भाटी,
4.सहायक कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह नरूका,श्री प्रहलाद गुर्जर,
5.सचिव: श्री दुर्लभ टेलर,
6.सहायक सचिव:
श्री बच्छ राज शर्मा,
7.संगठन मंत्री:
श्री दिनेश जोशी, श्री दीपक चौधरी, श्री मनीष उपाध्याय,
8.महामंत्री: श्री ओम प्रकाश माली, श्री भेरुलाल गुर्जर,श्री जीतराम चौधरी,श्री धर्मराज सेनी,श्री रवि महावर का मनोनयन किया गया।

सरक्षक: समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री महावीर उपाध्याय,श्री बद्री लाल कीर,श्री वीरेंद्र सिंह भाटी,श्री फतेह सिंह चौहान,श्री अशोक राठौड़,श्री भंवर सिंह राठौड़ को संरक्षक बनाया गया है।

एक वर्ष होगा इस कार्यकारिणी का कार्यकाल:

समिति की इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह कार्यकारिणी 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक अस्तित्व में रहेगी और यह 31 मार्च 2025 को स्वत: ही भंग मानी जाएगी। ब्रह्माणी माता विकास समिति के सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है तथा सभी ने मिलकर नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी है।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह जोधा ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और हमेशा ही तन, मन और धन से सेवा को तत्पर रहने के लिए आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page