24 March 2026

लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के तत्वावधान में केकड़ी में कैम्प का हुआ आयोजन

0

केकड़ी 17 मार्च (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शहर में एक बार फिर से लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के तत्वावधान में रविवार 17 मार्च को जयपुर रोड खाटू श्याम मंदिर के पास लॉयन्स भवन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्री भास्कर जैन एवं स्वर्गीय विजय लाल जैन की पुण्य स्मृति में भास्कर जैन स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्रप्रभा जैन, लॉयन प्रान्तपाल डॉ. संजीव जैन, एडवोकेट हेमंत जैन व वन्दना जैन आदि ने किया। इस शिविर में डी.डी नेत्र फाउंडेशन कोटा की डॉ.भाग्यश्री जैन व डॉ. अर्चना प्रभा और डॉ.भाग्यश्री जैन द्वारा करीब 211 रोगियों की जांच की गई और उनमें से 107 का ऑपरेशन के लिए चयन किया। जिन्हें कोटा ले जाकर सोमवार 18 मार्च को ऑपरेशन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page