चंद्रप्रभु भगवान का भक्ति भाव से मनाया जायेगा मोक्षकल्याणक महोत्सव

0

केकड़ी 15 मार्च (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर 1008 श्री चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में देवगांव गेट के समीप विघासागर मार्ग पर स्थित चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में शनिवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनाया जायेगा।
जैन समाज के प्रवक्ता नरेश जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रमों में जिनेन्द्र भगवान का जल से भरे रजत कलशों से नित्याअभिषेक किया जायेगा तत्पश्चात विश्व में सभी तरह के मंगल व समृद्धि की कामना करते हुए विशेष मंत्रों के उच्चारण के साथ जिनेन्द्र भगवान की शांतिधारा की जायेगी। इसी दौरान अष्ट द्रव्य से पूजन अर्ध्य पश्चात् निर्वाण कांड पाठ के उच्चारण के बाद मोक्ष के प्रतीक स्वरूप निर्वाण मोदक जिनेन्द्र प्रभु को समर्पित किए जायेंगे।
मध्याह्न मे चंद्रप्रभु महामंडल विधान के माध्यम से प्रभु के गुणों की स्तवन पूजन श्रीफल अर्ध्य चढ़ाकर की जायेगी। मंडल विधान बाद जाप्य व महाआरती की जायेगी। नगर के अन्य सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में भी भगवान चंद्रप्रभु की विशेष पूजन अर्चना की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page