22 March 2026

नारी शक्ति का प्रतीक, समर्थन का आधार,नारी शक्ति से बढ़े देश की शान,नारी हैं समाज का आदर्श

0
IMG-20240309-WA0020

बांदनवाड़ा 09 मार्च (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल/डॉ मनोज आहूजा)कस्बे में महिला शिक्षिकाओं का सम्मान कर महिला दिवस मनाया गया।क़स्बे के रेल्वे कॉलोनी विधालय में महिला दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेशन कोर्ट रीडर मनोज मिश्रा,मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच विक्रम सिंह राठौड़,मनोज आहूजा और विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र शर्मा, तेजेन्द्र सिंह राठौड़,अभिषेक पारीक, भैरूलाल चोपड़ा ने की।कार्यक्रम में सभी महिला कर्मचारियों को भगवा दुपट्टा पहनाकर,श्री फल ओर पैन सैट भेट कर अभिनंदन किया।रीडर मिश्रा ने कहा कि नारी है तो हर सपने की धरोहर है,नारी है तो हर मुश्किल का सामना करती है।समृद्धि का साकार, समाज का उत्थान है,यही नारी है,जो हमें समाज के उत्थान का आदर्श दिखाती है।कार्यक्रम में कविता खोरवाल,मोना विजय,मधुबाला कुमावत,माया टेलर,अंकिता चौधरी, रजनी चौधरी,शालिनी निगम,ममता हुड्डा,गुलाब देवी,संतोष देवी सहित अन्य महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

इस मौक़े पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सांखला, संजय व्यास,पवन धूमश,धर्मी चंद माली, दिनेश यादव, मनोज चौधरी,विष्णु साहू,नटवर गुर्जर सहित अन्य महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।इससे पूर्व विद्यालय के स्टाफ की तरफ से अतिथियों का अभिनन्दन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page