2 August 2025

जिला कलक्टर ने जिले की 12 पंचायत समितियों में 2554.70 लाख रू. राशि के 353 कार्यों की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की

0

भीलवाड़ा,22 फरवरी(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल)  जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने सिक्योर सॉफ्ट के माध्यम से गुरुवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत जिले की 12 पंचायत समितियों में  353 कार्यों पर 2554.70 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की।

जिला कलक्टर श्री नमित मेहता द्वारा  महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति शाहपुरा में 44 कार्यों पर 271.11 लाख रू., पंचायत समिति बदनोर में 20 कार्यों पर 242 लाख रू., पंचायत समिति करेडा में 11 कार्यों पर 102.32 लाख रू. पंचायत समिति कोटडी में 71 कार्यों पर 319.72 लाख रू. पंचायत समिति माण्डल में 09 कार्यों पर 89.26 लाख रू. पंचायत समिति माण्डलगढ़ में 54 कार्यों पर 365.36 लाख रू. पंचायत समिति हुरड़ा में 27 कार्यों पर 367.50 लाख रू. पंचायत समिति रायपुर में 23 कार्यों पर 130. 99 लाख रू. पंचायत समिति सहाडा में 04 कार्यों पर 41.91 लाख रू. पंचायत समिति सुवाणा में 54 कार्यों पर 406.65 लाख रु., पंचायत समिति जहाजपुर में 05 कार्यों पर 60.19 लाख रू. तथा पंचायत समिति आसीन्द में 31 कार्यों पर 157.20 लाख रू. सहित जिले में कुल 353 कार्यों पर राशि 2554.70 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page