21 March 2026

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से आवेदन आमंत्रित

0

जालोर 21 फरवरी(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों (केवल बालक) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यक्रम अधिकारी नन्दू सिंह ने बताया कि अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत जिला मुख्यालय पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के राजकीय महाविद्यालयों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे छात्र (केवल बालक), जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख तक हैं तथा जो घर से दूर रहकर जिला मुख्यालय पर कमरा किराये के आवास में निवास कर रहे है। योजनान्तर्गत चयनित आवेदकों को 2  हजार रूपये प्रतिमाह (प्रतिवर्ष अधिकतम 10 माह के लिए) दी जायेगी। 

उन्होंने बताया कि पात्रता एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट  www.sje.raj.gov.in  पर उपलब्ध है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page