बघेरा में परंपरागत तरीके से मनाई दिवाली,सुख समृद्धि की की कामना।
बघेरा, 12 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) कस्बे में रविवार को दीपावली का पर्व परम्परागत तरीके और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बेवासियों द्वारा अपने घरों और प्रतिष्ठानो को झालरों व दीपमालिकाओं की झिलमिल रोशनी में सजाएं हुए थे। लोगों द्वारा अपने परिवार जनों के साथ मिलकर घर पर मां लक्ष्मी की पूजा आराधना के साथ खुशहाली की कामना की। छोटे बच्चे भी इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।