सुधासागर स्कूल में मनाया आचार्य विद्यासागरजी का अवतरण दिवस

0
Screenshot_20231028_180105

केकड़ी 28 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) केकड़ी के श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को संत शिरोमणि दिगम्बर जैन आचार्य 108 श्री विद्यासागरजी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। निदेशक अजय जैन ने आचार्यश्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उनकी वन्दना की तथा सभी शिक्षकगणों व विद्यार्थियों द्वारा आचार्यश्री की सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए अजय जैन ने कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन अवतरित हुए आचार्य विद्यासागरजी ने चन्द्रमा की तरह शीतल धवल चांदनी बिखेरते हुए न केवल जैन दर्शन अपितु समस्त प्राणी मात्र के उत्थान के लिए अनवरत ज्ञान की धारा प्रवाहित की है। उनका जीवन जनकल्याण हेतु तप व साधना में लीन है। उन्होनें बताया कि आचार्यश्री का ससंघ वर्षायोग चातुर्मास वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ में चल रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने आचार्यश्री को कोटि-कोटि नमोस्तु करते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होनें बताया कि ये विद्यालय आध्यात्मिक संत निर्यापक मुनिपुंगव सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा से स्थापित हुआ है और वे आचार्य विद्यासागरजी महाराज के सर्वाधिक सुयोग्य व यशस्वी शिष्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page