विधानसभा आम चुनाव 2023 पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई आयोजित कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए निर्देश
![](https://kekripatrika.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231010_195726.jpg)
केकड़ी 10 अक्टूबर ।(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने केकड़ी जिले की आगामी विधान सभा आम चुनाव-2023 के परिपेक्ष्य में कानून एवं शांति व्यवस्था पर बैठक ली।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने कहा कि जिले में विधान सभा चुनावों के दौरान आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए। शान्तिपूर्वक एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। पुलिस और प्रशासन एक टीम के तरह आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिले की पहचान आपसी प्रेम एवं सौहार्द की रही है। इसे कायम रखना सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से सहज ही सकारात्मक परिणाम आते है। प्रत्येक शिकायत तथा सूचना को गम्भीरता से लेने की आवश्यकता है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार स्थानीय स्तर से सम्पर्क में रहे।
उन्होंने बताया कि विभिन्न वलनरेबल पॉकेट्स का चिन्हीकरण कर उपद्रवी तत्वों को पाबन्द करने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा प्रत्येक घटना पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना कड़ाई से की जाए। प्रत्येक व्यक्ति को एक समान मानते हुए कानूनी प्रावधानों का उपयोग किया जाए। विभाग द्वारा की गई कार्यवाही का दस्तावेजीकरण करना आवश्यक है। सोशल मीडिया पर भी बराबर नजर रखी जाए। नशीले पदार्थ, अवैध शराब तथा नकदी के परिवहन के सम्बन्ध में खुफीया सूचनाओं का तन्त्रा सुदृढ़ रखें। सोशल मिडीया पर सन्देशों पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। कमजोर तबके का मतदान सुनिश्चित करवाना लोकतन्त्रा को मजबूत करने का कार्य है। इसके लिए वलनरेबल पैकेट्स के कमजोर तबकों में विश्वास विकसित किया जाए। पुलिस द्वारा शस्त्र जमा करने की कार्यवाही जल्द पूर्ण कर ली जाए ।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सेक्टर अधिकारी सयुक्त बैठक ले साथ ही मतदान केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण करते रहे। वल्नरेबल ,सेंसिटिव तथा क्रिटिकल चिन्हित मतदान केन्द्रों का विशेष ध्यान रखें ।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दिनेश धाकड़ जिले के समस्त उपखंडों के उपखंड अधिकारी केकड़ी श्री विकास पंचोली , सरवाड़ श्री विकास मोहन भाटी , सांवर श्री छत्रपाल चौधरी, टोडा रायसिंह श्री नेहा मिश्रा , भिनाय श्री रवि वर्मा, वृत्त अधिकारी श्री संजय सिंह तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।