24 March 2026

भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति जिला केकड़ी की मीटिंग आयोजित की गई

0
Screenshot_20231009_181920

केकड़ी 9 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) पतंजलि योग समिति के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी के अजमेर आगमन को लेकर भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति जिला केकड़ी की मीटिंग आयोजित की गई। जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया की 12 अक्टूबर को स्वामी परमार्थ देव जी का अजमेर आगमन होगा प्रात: 5:00 से 7:00 बजे तक योगाभ्यास होगा उसके बाद अग्निहोत्र एव जिला केकड़ी जिला अजमेर एवं जिला ब्यावर की मीटिंग होगी। बैठक में जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रक्षा विजय, विष्णु प्रकाश पारीक, कैलाश चंद्र राटा, हरिनारायण मंत्री, राजेंद्र विजय , रवि कुमार बोयत, मनीष कुमार नामा, महावीर प्रसाद लखारा, ऋषि कुमार गोतम, रेनू विजय, रिंकू विजय, अनीता राठी, पिंकी विजयवर्गीय, प्रभा विजय, प्रीति डागा, गुड़िया पारीक, नीलू कारिहा, आरती जैन, सहित सभी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page