23 March 2026

पाराशर जिलाध्यक्ष, चौहान महासचिव और यादव पत्रकार संगठन जार के कोषाध्यक्ष मनोनीत

0
Picsart_23-10-08_16-19-44-832

केकड़ी 08 अक्टूबर ( केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की केकड़ी जिला इकाई के लिए अजमेर जिला अध्यक्ष अकलेश जैन की अनुशंषा से केकड़ी जिलाध्यक्ष पद पर एड. विजेन्द्र कुमार पाराशर जिला महासचिव पद पर दीपांकुर चौहान एवं कोषाध्यक्ष पद पर डी सी यादव को नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में गजेन्द्र कुमार, अशोक सोनी, हर्ष राठी, कन्हैया लाल जांगिड, बालमुकंद वैष्णव, डॉ. ज्ञान चंद जांगिड़ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। इनके मनोनयन पर जार राजस्थान परिवार की ओर से सभी मनोनीत पदाधिकारी और सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाई दी । उक्त मनोनयन पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश महासचिव भाग सिंह, सचिव राकेश, अजमेर जिलाध्यक्ष अकलेश सहित पूरे कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page