24 March 2026

पटेल आदर्श विद्या निकेतन में मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

0
Screenshot_20231002_162227

केकड़ी 2 अक्टूबर !केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) शहर में स्थितपटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रधानचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि जयंती का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस अवसर पर भोलू राम कुमावत ने अपने उद्बोधन ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलकर विभिन्न प्रकार के अहिंसात्मक आंदोलन चलाकर लोगों को स्वाधीनता के प्रति जागरुक किया तथा खादी के कपड़े पहनने पर विशेष जोर दिया। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंग – भेद नीति का विरोध किया।

इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि शास्त्री जी ने महात्मा गांधी के साथ देश की आजादी में विभिन्न प्रकार के आंदोलनों में भाग लिया।उन्होंने देश में राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड का गठन किया, तथा “जय जवान जय किसान” का नारा दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी भैया / बहिनों को स्वदेशी अपनाने तथा सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के बारे में बताया। कार्यक्रम में हर्षिता कुमावत, मयंक विजय, नेहा कुमावत, प्राची जैन, लक्ष्मी गुर्जर, किरण मीणा, गुंजन कासोटिया, अर्पिता चौधरी, नितिन धोबी, रोहित शर्मा, लक्ष्य नामा आदि भैया/ बहिनों ने भी दोनों महापुरुषों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बहिन प्रियांशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page