आन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र- छात्राओ का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन

0

केकड़ी 26 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) जिले में चल रही 67 वी जिला स्तरीय 19/17/14 वर्ष छात्र / छात्रा आयु वर्ग में आन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ग में 19 वर्ष छात्र वर्ग में अंकित पांडे कक्षा 12वीं, 17 वर्ष छात्र वर्ग में अक्षय टेलर कक्षा 11वीं नमन रोटा कक्षा 9वीं और 17 वर्ष छात्रा वर्ग में लड़कियों में चंचल मीना 9वीं कक्षा, आराध्या वैष्णव (आरक्षित) कक्षा 8वीं, सभी वर्ग का पूर्व प्रशिक्षण रा उ मा विद्यालय कादेड़ा और राज्य स्तर प्रतियोगिता आगामी दिनों सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल अजमेर में आयोजित होगी।

17 वर्ष छात्र वर्ग में बॉक्सिंग 57 -60 किग्रा वजन प्रतियोगिता में प्रियांश जोशी 10वीं कक्षा पूर्व प्रशिक्षण महात्मा गाँधी राजकीय पायलट स्कूल केकड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता माउर तितरा जी स्कूल रीको कलड़वास उदयपुर, 17-19 वर्ष छात्र वर्ग में शतरंज में अभिनव राठौर क्लास 11वीं व सानिध्य जैन 9वीं कक्षा जिनका पूर्व प्रशिक्षण रा उ मा विद्यालय दतीव (टोडा) व राज्य स्तर प्रतियोगिता जो दिनांक 3-10-23 से 8-10-23 रा उ मा विद्यालय प्रतापगढ़, खो-खो 17 वर्ष छात्र वर्ग में सक्षम डसाणिया कक्षा 7वी पूर्व प्रशिक्षण D.N.G. सरवाड़ राज्य स्तर प्रतियोगिता हिंडोली बूंदी 14 वर्ष छात्र वर्ग रोलर स्केटिंग में रोनित उसाणिया कक्षा 6वीं पूर्व प्रशिक्षण महात्मा गाँधी राजकीय पायलट स्कूल केकड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता श्री महेश शिक्षा सदन उ मा विदयाल भीलवाड़ा जो दिनांक 3 अक्टूबर-23 से 8-अक्टूबर-23 में खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page