29 June 2025

केकड़ी में परिवर्तन संकल्प यात्रा व आमसभा को लेकरभाजपा शहर केकड़ी की बैठक संपन्न हुई

0
Screenshot_20230911_193413

13 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) सोमवार 13 सितंबर को केकड़ी में परिवर्तन संकल्प यात्रा व आमसभा को लेकर आज भाजपा शहर केकड़ी की बैठक कादेड़ा रोड स्थित बालाजी डीजल पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक मे तय किया गया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत ब्यावर रोड स्थित केकड़ाधीश बालाजी के मुख्य द्वार पर किया जाएगा तथा परिवर्तन यात्रा को युवा मोर्चा शहर मंडल द्वारा वाहन रैली से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई घंटाघर चौराहे पर आयोजित आमसभा स्थल तक लाईं जाएगी। परिवर्तन संकल्प यात्रा के लिए शहर के 40 वार्डो में घर घर जाकर सम्पर्क करने के लिए वार्ड पार्षदों की टीम गठित की गई है तथा बूथ अध्यक्षों के साथ शक्ति केंद्र प्रभारियों व संयोजकों को भी बूथ समितियों की बैठक लेकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए आमजन को जागरूक करना है साथ ही सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को भी अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, प्रचार प्रसार प्रमुख कृष्णानंद तिवारी, सदारा सरपंच गोविंद जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, सोशल मीडिया जिला प्रमुख महेश बोयत,महामंत्री रामबाबू सागरिया, यात्रा युवा संयोजक दुर्गेश प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक मे मंडल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, महामंत्री कमल सांखला, जिला किसान मोर्चा मंत्री धनराज चौधरी, पार्षद सुरेश साहू, सुरेश चौधरी, कैलाश चौधरी, सुखलाल चौधरी, लोकेश साहू, मंडल मंत्री प्रीतम जैन, पूर्व पार्षद ज्ञान प्रकाश राठी,रोहन राठी, विनोद विजय,अमन चौधरी, उमराव सिंह सोलंकी,चंन्द्र प्रकाश शर्मा,महावीर राठी,विजय कुमार विजय, मोहित सिखवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page