आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बघेरा में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

बघेरा29 अगस्त स्थानीय आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बघेरा में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद को भाव भीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।विद्यालय में भी इस अवसर पर विभिन्न खेल कूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।इनमे लंबी कूद,100 मीटर दौड़,चम्मच दौड़ ,गोला फेंक,मेंडक दौड़,रस्सा कश्सी, कुर्सी दौड़,रुमाल झप्पटा, लंगड़ी दौड़ आदि शामिल थी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला संरक्षक और भाजपा नेता फतेह सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधक पुष्पा चौहान थी।इस अवसर पर संस्था प्रधान बच्छराज शर्मा सुखलाल योगी ओम प्रकाश सैनी सीताराम सैनी अशोक कुमार शुक्ला लाल चंद प्रजापत संजय झरोटिया कृष्णा राठौड़ विमला जांगिड़ प्रियंका भाटी आयुषी जैन मंजू शर्मा आदि ने अपना सहयोग दिया।प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथि चौहान ने सभी प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालो के लिए पुरस्कारों की घोषणा की।प्रतियोगिताओं का संचालन जाहिद हुसैन ने किया।