1 June 2025

भाजपा द्वारा विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत “महिला संवाद का कार्यक्रम” का किया आयोजन

0
Screenshot_20230827_183800

केकड़ी 27 अगस्त (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शनिवार 26 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत गुजरात के विधायक महेश कलसारा ने महिला संवाद का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में विधायक महेश कलसारा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया साथ की केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई कई योजनाओ के बारे में जानकारी दी साथ ही राजस्थान में कॉग्रेस सरकार द्वारा चल रही लूट और झूठ के वादों से बचकर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजक केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़ ने महिलाओं के लिए सामाजिक समानता के साथ साथ राजनेतिक क्षेत्र में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपना भविष्य को सुदृढ़ करना चाहिए।

यह रहे उपस्थित: कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी, पूर्व महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष चित्रा व्यास, जिला महामंत्री राय चंद बागड़ी, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोबिन सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, किशन लाल डसानिया, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली, उदयपुर जिला सह संयोजक मितलेश गौतम, सरपंच गोविंद जैन, सोशल मीडिया जिला संयोजक महेश बोयत विस्तारक नरेश योगी ने संबोधित किया।कार्यक्रम में सीमा टांक,पार्वती, मंजू, शांति देवी, सोनू देवी,माया, रेणु साहू,मीरा, सुमन, सीता देवी, इंद्रा देवी, रेखा देवी सहित सैंकड़ों महिलाए मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page