अग्रवाल महिला मण्डल के सयुक्त तत्वाधान में लहरिया महोत्सव का किया आयोजन

0

केकड़ी 20 अगस्त (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्ट) रविवार 20 अगस्त को जिला मुख्यालय केकड़ी में अग्रवाल महिला मण्डल केकड़ी के सयुक्त तत्वाधान में लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समाज की सभी महिलाएं लहरिया में राजस्थानी परिधानों से सज धज कर उत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एकल नृत्य शानदार  प्रस्तुतियां दी। 

गणेश वंदना के साथ हुई शुरुआत: लहरिया कार्यक्रम का शुभारंभ नीतू गुप्ता एवं रीटा चोकड़ीवाल ने गणेश वन्दना से किया। उसके बाद सोनम गर्ग,स्वाति चोकडीवाल, निशा गर्ग,स्वाति गर्ग, कविता गोयल आदि महिलाओं ने एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी उसके पश्चात महलों ने गेम्स खेलें मेकप करो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्ति किया मोना जी अग्रवाल द्वितीय स्थान दीक्षा फतेपुरियां ने प्राप्त किया और माचिस में पिंक कलर आइटम कलेक्शन में प्रथम स्थान दीक्षा फतेपुरियां द्वितीय स्थान आकांक्षा फतेपुरियां ने प्राप्त किया। 

कार्यकारिणी का किया गठन : कार्यक्रम के पश्चात अग्रवाल महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्व समति से संरक्षक सरोज फतेहपुरिया अध्यक्ष द्रौपदी गोयल सचिव रीटा चौकड़ी वालों एवं कोषाध्यक्ष रेखा गर्ग को चुना गया। कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page