1 July 2025

भाजपा शहर मंडल द्वारा “नही सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया

0
IMG_20230723_084346

केकड़ी 23 जुलाई,(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) भाजपा प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत आज शनिवार को पालिका स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया व कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई इसके बाद डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष भाजपा राजस्थान द्वारा जारी किया गया फेल कार्ड वितरित करते हुए तीन बत्ती चौराहे से सदर बाजार होते हुए सब्जी मंडी पार्क मे स्थित गांधी प्रतिमा तक पद यात्रा निकाली गई व यहां पर धरना दिया गयाl 

इनकी उपस्थिति में हुआ: इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला मंत्री व केकड़ी विधानसभा संयोजक रामकिशन गुर्जर जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर राठौड़,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,भाजपा नेता गोविंद जैन,विस्तारक नरेश योगी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला व कन्हैयालाल विजय,आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश बोयत,मंत्री प्रीतम जैन व सुरेश सेन, विजय कुमार शर्मा,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री, देवव्रत सिंह रामपाल चौहान, शत्रुघ्न सोनी पार्षद सुरेश साहू,दशरथ साहू, रितेश जैन,महावीर राठी,एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, अमन चौधरी,मुन्ना सरकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page