राजस्थान के युवा आक्रोश महाघेराव की तैयारियों को लेकर केकड़ी विधानसभा युवा मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

0

केकड़ी 12 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) आगमी 18 जुलाई को अजमेर में होने वाले भाजयुमो राजस्थान के युवा आक्रोश महाघेराव की तैयारियों को लेकर केकड़ी विधानसभा युवा मोर्चा की बैठक आज 12 जुलाई को सांय राजपूत छात्रावास में सम्पन्न हुई।

इनका रहा केकड़ी प्रवास: राजपूत छात्रावास में आयोजित हुई इस बैठक में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा व युवा मोर्चा के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया का प्रवास रहा।

युवा आक्रोश महाघेराव के जिला संयोजक देवव्रत सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा ने कहा कि प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार,पेपर लीक वाली सरकार के खिलाफ होने वाले युवा आक्रोश महाघेराव में पूरे राजस्थान प्रदेश के लगभग तीस हजार से अधिक युवा भाग लेकर इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेंगें।

इनका कहना है: देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि चूँकि यह महाघेराव का कार्यक्रम अजमेर में हो रहा है इसलिए अजमेर जिले के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ओर अधिक बढ़ जाती है। अजमेर जिले की सबसे अधिक संख्या रहे तो केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से भी अधिकतम युवा महाघेराव में सम्मिलित होंगे। 

जिला संयोजक देवव्रत सिंह ने बताया की आंदोलन में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलों से लगभग एक हजार से अधिक युवा सम्मिलित होंगे। बैठक का संचालन शहर मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।

उन्होंने की  बैठक में शिरकत: इस दौरान पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महेश शर्मा, कालूराम फौजी, भाजपा नेता कृष्णानंद तिवाड़ी, अनिल मित्तल, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, आदित्य शर्मा , रोहन राठी, बीएल कुमावत, सुरेश सैन,नगेन्द्र कुमावत, नरेन्द्र चौधरी एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक , विनोद विजय, खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित शर्मा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय बेनीवाल भानु प्रताप सिंह,हेमराज आचार्य, योगेश शहवानी हितेश व्यास, ललित चौधरी, नगर पालिका भाजपा पार्षद गण और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page