अच्छी वर्षा की कामना के साथ आर्य समाज मंदिर में स्वामी देवानंद सरस्वती के ब्रह्मत्व में वृहत किया यज्ञ

केकड़ी 9 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) कस्बे में आज आर्य समाज मंदिर में वर्षा ऋतु में अच्छी वर्षा की कामना लेकर स्वामी देवानंद सरस्वती के ब्रह्मत्व में वृहत यज्ञ किया गया।आर्य समाज मंत्री अशोक आर्य ने बताया कि आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक यज्ञ के दौरान वर्षा ऋतु में अच्छी वर्षा की कामना लेकर आर्य समाज मंदिर में वृहत यज्ञ अग्निहोत्र कर वैदिक मंत्रोचार से आहुति दी गई।
अग्निहोत्र के पश्चात स्वामी देवानंद सरस्वती ने उद्बोधन में बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद ने अपनी गुरु दक्षिणा में यही मांगा की आप आजीवन यज्ञ अग्निहोत्र, वैदिक संस्कृति एवं संध्या का प्रचार प्रसार करेंगे स्वामी दयानंद सरस्वती नेआर्य समाज की स्थापना कर आजीवन यज्ञ , वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संध्या को प्रमुखता देते हुए इसका प्रचार प्रसार किया उद्बोधन के दौरान बताया कि यज्ञ करने से हमारे जीवन में श्रेष्ठ कामनाएं उत्पन्न होती है कार्यक्रम में पूर्व प्रधान छोटू लाल कुमावत, मूलचंद महावर ,वीर सिंह अलूदिया, कपूर चंद सोनी, सत्यनारायण सोनी, गणेश सिंह भाटी, हेमराज नायक, कमलेश कुमार सैनी, कैलाश चंद महावर, अशोक कुमार जेतवाल, रघुवीर प्रसाद टेलर, हेमंत नायक, दिलीप सोनी, सीमा सोनी, जय सोनी, शंभू सिंह चौहान, बजरंग सिकलीगर सहित आर्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।