भाजपा बावन माता मंडल सावर का सम्मेलन भांडवास मेंं हुआ आयोजित

0

सावर 04 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारतीय जनता पार्टी बावन माता मंडल सावर के बूथ अध्यक्ष , पन्ना प्रमुख, मंडल कार्यसमिति ,सम्मेलन झर्नेश्वर महादेव मंदिर, खारी नदी,भांडवास मेंं मंगलवार 04 जुलाई को सम्मेेलन आयोजित हुआ। झर्नेश्वर महादेव के दीप प्रज्वलन कर भारत माता की जयकारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।मुख्य अतिथि प्रदेश अल्पकालीन विस्तारक प्रीत ठाकुर रहे तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कालूराम माली ने की।  इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विनायका, केकड़ी प्रधान होनार सिंह राठौड़, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आशा कंवर, पंचायत राज प्रकोष्ठ संयोजक विजय प्रताप सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अनिल मित्तल, पूर्व चेयरमैन किशन लाल डसाणिया, मिडिया संयोजक महेश बोयत,अमन चौधरी, पार्षद प्रीतम जैन,एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पर्वत राज मीणा, रगंलाल भील, सदारा सरपंच एवं कार्यक्रम संयोजक गोविंद जैन रहे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बावन माता मंडल उपाध्यक्ष दातार सिंह,सुगन चन्द जैन, महामंत्री महावीर सैन, राकेश हावा,विमल कुमार टेलर,किसन मीणा, भंवर लाल जाट, योगराज सिंह, योगेन्द्र सिंह शक्तावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह शक्तावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज कहार,एस टी मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास मीणा,जोधराज सिंह सभी बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, मंडल कार्यकारिणी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया सभी बूथ अध्यक्षों व मंचासीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हो ।भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र भाई मोदी की सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण गरीब कल्याण के लिए समर्पित स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सभी कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक गोविंद जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page