राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजावत परिवार बघेरा को मिला भगवान वराह के 59 वे महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य

0

बघेरा 03 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) कस्बे में आराध्य देव भगवान वराह का प्रत्येक पूर्णिमा को किये जा रहे महामस्तकाभिषेक के तहत सोमवार (आषाढ़ शुक्ल/गुरु पूर्णिमा) को यहाँ 59 वाँ मस्तकाभिषेक विश्व मंगल कामना एवं प्राणी मात्र के कल्याण हेतु किया गया। 

मुख्य यजमान:इस कार्यक्रम में अभिषेक का सौभाग्य है राजावत परिवार को मिला अभिषेक के मुख्य यजमान बघेरा निवासी गोपाल सिंह राजावत पुत्र श्याम सिंह जी राजावत थे । राजावत परिवार द्वारा भगवान वराह की पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान किया गया। 

वैदिक मन्त्रोचारण : पं. ओम प्रकाश शास्त्री टोडारायसिंह के सानिध्य में 11 पंडितो ने संगीतमय रुद्री पाठ व वैदिक मन्त्रोचारण कर भगवान वराह का महामस्तकाभिषेक करवाया I पुजारी गोविन्द नारायण, दिनेश पाठक, दशरथ पाठक,विष्णु पाठक एवं हर्षित पाठक ने पंचगव्य से भगवान वराह की प्रतिमा का अभिषेक किया। पंचगव्य के लिए दूध, मक्खन, दही व शहद का प्रबन्ध ग्रामीणों द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। 

भजन: इस अभिषेक में भजन गायक महावीर उपाध्याय एन्ड पार्टी ने भजनो की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर भगवान का यशोगान किया I कार्यक्रम के अन्त में भगवान की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

कस्बे वालो ने किया अभिनंदन: इस महा मस्तकाभिषेक के मुख्य यजमान के रूप में  पिंकी ग्रेनाइट के मालिक श्री गोपाल सिंह राजावत हैं। इस मस्तकाभिषेक को उनके पिता, स्वर्गीय श्री श्याम सिंह जी के सम्मान में आयोजित किया गया है। आज के दिन गोपाल सिंह राजावत को उनकी 40 साल की गौरवान्वित राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने भीलवाड़ा डेयरी में अपने महाप्रबंधक के कार्यकाल को पूरा किया है। जिनका कस्बे वालों ने राजस्थानी परंपरा से साफा बंधवा कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page