भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने गायों को हरा चारा व गुड खिलाकर गौ सेवा के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

केकड़ी 01 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र विनायका का जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी केकड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज विभिन्न सेवा कार्यों के साथ उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुरानी केकड़ी शमशान रोड स्थित अखाड़ा के बालाजी परिसर पर वृक्षारोपण किया गया तथा बालाजी की पूजा अर्चना कर दीर्घायु की कामना की तत्पश्चात देवगांव गेट स्थित गौशाला में गायोँ को हरा चारा व गुड खिलाकर गौ सेवा के रूप में मनाया।
इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राजेंद्र विनायका के जन्मदिन की एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर पंचायत समिति केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नव मतदाता अभियान जिला संयोजक रोहित जांगिड़,मंडल महामंत्री रामबाबू सांगरिया,कमल सांखला,पूर्व पार्षद अमन सोनी,एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय बेनीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल,श्याम सुंदर शास्त्री,अमन चौधरी,बंटी माली,शिवम सेन,श्रवण साहू,रोहन राठी,दशरथ जाट,सत्यनारायण माली,हेमराज माली,दावल सिंह,कालूराम चौधरी, रामअवतार माली,विजेंद्र सिंह,महेंद्र नाथ,सतीश विजय,भानुप्रताप सिंह,दिग्विजय सिंह,हर्षित सेन,दिनेश जेतवाल लक्की सेन सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
