भगवान महा वराह का 58 वॉ महामस्तकाभिषेक विश्व मंगल कामना के लिए किया गया

0

बघेरा,04 जून(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) कस्बे में स्थित विख्यात  महावराह मन्दिर में रविवार को 58 वॉ भगवान वराह का महामस्तकाभिषेक वैदिक मन्त्रोचारण के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया  गया। अभिषेक कमेठी के प्रवक्ता सत्यनारायण पाठक ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा को किये जा रहे अभिषेक के क्रम में 58 वॉ अभिषेक विश्व में अमन चैन व किसी भी प्रकार की कोई आपदा भविष्य में नही आये इस हेतु यह अभिषेक किया गया। अभिषेक के मुख्य यजमान डॉ प्रहलाद शर्मा छितरोली बगरू जयपुर  सपत्निक थें । अभिषेक के मुख्य आचार्य ऋषि शुक्ल व मनोज श्रोत्रिय,सुरेंद्र पाठक,राम सहाय,धर्मेंद्र गौतम सहित अन्य थे।  वैदिक मन्त्रोचारण के साथ  मुख्य यजमान से भगवान वराह की पूजा – अर्चना करवाई। पुजारी परिवार से दिनेश पाठक, गोविन्द नारायण पाठक, दशरथ पाठक, गौरी शंकर पाठक व हर्षित पाठक ने पंच गव्य से भगवान वराह की प्रतिमा का अभिषेक किया।  महावीर उपाध्याय एन्ड पार्टी द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर भगवान वराह का यशोगान किया। विजय इलेक्ट्रोनिक्स द्वारा भगवान का इत्र – सुगन्धि द्वारा अभिषेक करवाया गया। अभिषेक के पश्चात् भगवान की महाआरती की तथा प्रसाद वितरित किया गया । मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पाठक ने बताया की महाभिषेक से भगवान वराह की प्रतिमा में स्वत ही तेज महाप्रकाश का संचार होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page