भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ कायनात काजी ने पदाधिकारियों ली बैठक

0

बघेरा/29अप्रैल/केकड़ी पत्रिका/ आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ कायनात काजी ने बघेरा ब्रह्माणी माता मंडल पर प्रवास पर रहते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमे संगठनात्मक विचार विमर्श किए व आगामी कार्य योजना के बारे में भी अवगत कराया । इस मुलाकात के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मुकेश कंवर, जिला मंत्री श्रीमती दमयंती जोशी इंदु मित्तल के बघेरा आगमन पर उनका भव्य स्वागत सत्कार किया । उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी दिनों में कार्य योजना के बारे में अपना मार्गदर्शन दिया स्वागत सत्कार के पश्चात उन्होंने विश्व प्रसिद्ध वराह मंदिर में दर्शन किए तथा मंदिर की भव्यता एवं प्राचीनता की सराहना की।

वराह दर्शन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गुर्जर,हेमराज यादव वार्ड, पंच गणेश प्रजापत व सहकारी समाज समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू जोशी नेहरू जोशी,प्रियंका जांगिड़, सुमित्रा जोशी, गीता जोशी, कमला देवी व मनी देवी कुमार,मनी देवी खाती ,बकलोल देवी संतोष व सीता देवी खाती एवं अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो

  • छाबड़िया गांव में किया स्वागत सत्कार

इसके साथ ही डॉ कायनात काजी का बघेरा समीपवर्ती छाबड़िया ग्राम में पंचायत समिति सदस्य पुष्पा कंवर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला देहात महिला मोर्चा अध्यक्ष मुकेश कवर, इंदु मित्तल,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, मंडल महामंत्री गिरधर सिंह छाबड़िया गणेश शर्मा,महेंद्र सिंह गॉड, अशोक जैन, धनराज खटीक,महावीर साधु, किशन चौहान, कैलाश साधु, मनराज रेगर, सुशीला रेगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page